Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधाननसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल को हटाना गम्भीर मसला : नीलकंठ सिंह मुंडा

विधाननसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल को हटाना गम्भीर मसला : नीलकंठ सिंह मुंडा

Khunti News : खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न काल को ही हटा दिये जाने का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया। विधायक ने कहा कि यह एक गम्भीर मसला है।

सत्ता पक्ष के लोगों ने एक नई परिपाटी की शुरुआत कर हजारों-लाखों लोगों का प्रतिनिधि करनेवाले विधायक, जो अपने क्षेत्र एवं राज्य के विभिन्न विषय और जनहित से सम्बन्धित विषय विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान उठाते हैं, उसे ही संसदीय कार्य मंत्री द्वारा हटा दिया गया। झारखंड की वर्तमान सरकार झारखंड प्रदेश को किस दिशा में ले जाना चाहती है? इस कार्य से उनकी मंशा स्पष्ट रूप से दृष्टिगत होती है, क्योंकि सत्ता पक्ष के पास अपने कुकर्मों का कोई जवाब नहीं है। 15 वर्ष केवल प्रदेश को लूटने का काम किया। इस तरह की कार्यवाही का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

Share this:

Latest Updates