Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari: सुगौली में फिर नई मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था

Motihari: सुगौली में फिर नई मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था

Sugauli, Motihari news: सुगौली नगर पंचायत अब हड़ताल पंचायत के रूप में जाना जाने लगा है। सुगौली नगर पंचायत के सफाई कर्मी फिर हड़ताल पर चले गए हैं। कम-कम अंतराल पर यह उनका चौथा हड़ताल है। एनजीओ दास कंपनी अपने सफाई कर्मियों की सुधि नहीं ले रही। इससे सफाई कर्मी मनमानी पर उतर आए हैं। नगर प्रशासन का कहना है की एनजीओ दास कंपनी को हर महीने पेमेंट कर दिया जाता है। लेकिन, सफाई कर्मी प्रत्येक सप्ताह एक नए मांग के साथ हड़ताल पर चले जाते हैं। हड़ताल पर जाने के बाद नगर के अधिकारी उनसे काम करने बात कहते है, तो सफाई कर्मी उनसे गाली गलौज मारपीट पर उतारूं हो जाते हैं। वहीं सफाई कर्मी को नगर के अधिकारी इस बात को स्पष्ट करने में अब तक समझा नहीं पाए हैं कि नगर में जितने भी सफाई कर्मी नगर पंचायत के कर्मी नही वे दास एनजीओ के कर्मी है। वहीं, सफाईकर्मी अभी तक ये मानने को तैयार नहीं है की हम एनजीओ के कर्मी नहीं, बल्कि नगर पंचायत के कर्मी है। इस वजह से वह अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहें।

कूड़ों का लगा अंबार 

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सड़कों पर कूड़ो का अंबार लग गया है। सफाई कर्मी अब नए मांगो के साथ हड़ताल पर डटे हुए हैं, वहीं एनजीओ इन सफाई कर्मी से वार्ता करने में अब तक असफल रही है। इससे फिर नगर में सफाई की नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

Share this:

Latest Updates