Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

New Delhi News : प्रख्यात नृत्यांगना और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन के बारे में जानकार बहुत दुख हुआ। वह भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी की अग्रणी कलाकार थीं। उनका निधन कला और संस्कृति की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी उत्कृष्टता और समर्पण ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है और हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हमारी विरासत को समृद्ध करने के लिए बहुत काम किया है।

Share this:

Latest Updates