Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari : मुंबई में युवक की हुई मौत, शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Motihari : मुंबई में युवक की हुई मौत, शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Chiraiya, motihari news: शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवा गांव के एक युवक की मुम्बई में मौत हो गई। मृत युवक उक्त गांव निवासी कमल साह का 23 वर्षीय पुत्र रंजीत साह था। वह कई वर्षो से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। रंजीत फुटपाथ पर मिट्टी का मटका, सुराही व गमला बेचता था। वह फुटपाथ पर दुकान लगाता और वहीं सो जाता था। वह कुछ दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित था। 

शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

इलाज के दौरान विगत 4 अगस्त की देर रात को मुंबई के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से मंगलवार को शव को एम्बुलेंस से गांव लाया। शव आते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। मृतक को एक डेढ वर्षीय पुत्र है। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक की पत्नी व मां सुगांधी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे बार बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

Share this:

Latest Updates