Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शुभेन्दु अधिकारी का अचानक दिल्ली दौरा, अमित शाह से मुलाकात की सम्भावना

शुभेन्दु अधिकारी का अचानक दिल्ली दौरा, अमित शाह से मुलाकात की सम्भावना

Kolkata news : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी मंगलवार को अचानक दिल्ली के दौरे पर रवाना हो गये। हालांकि, शुभेन्दु अधिकारी ने अपने इस अचानक दौरे के बारे में मीडियाकर्मियों से कुछ नहीं कहा, लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों का कहना है कि वह बांग्लादेश संकट के पश्चिम बंगाल पर सम्भावित प्रभाव के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

एक करोड़ शरणार्थी आ सकते हैं भारत में 

राजधानी का यह दौरा उनके सोमवार दोपहर को किये गये उस बयान के बाद महत्त्वपूर्ण हो गया, जिसमें उन्होंने आशंका जतायी थी कि अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश से लगभग एक करोड़ हिन्दू शरणार्थी राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केन्द्र सरकार से बात करने का अनुरोध करेंगे। अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से भी अपील की कि वे राज्य में आनेवाले हिन्दू शरणार्थियों को आश्रय प्रदान करें। अधिकारी ने दावा किया कि यदि बांग्लादेश में अस्थिर स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहती है तो देश कट्टरपंथी ताकतों के कब्जे में आ जायेगा, जिससे हिन्दू शरणार्थी भारत में शरण लेने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

Share this:

Latest Updates