Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गरीब रथ की बोगियां बनेंगी मॉडर्न 

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गरीब रथ की बोगियां बनेंगी मॉडर्न 

Indian railway news, Ranchi news : भारतीय रेलवे ने झारखंड के रेल यात्रियों को खुशखबरी दी है। अब रांची से दिल्ली से जाने वाली गरीब रथ की बोगियां मॉडर्न हो जाएंगी। रांची रेल मंडल ने भी मुख्यालय में गरीब रथ के लिए नई बोगियों की मांग की है। पूरे देश में बारी-बारी से गरीब रथ की बोगियां बदलने की योजना है। बता दें कि वर्ष 2006 में गरीब रथ एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। इन बोगियों की उम्र करीब 20 वर्ष होती है। दो वर्ष के बाद बोगियों के बदलने का वक्त हो जाएगा। बताया जाता है कि रांची रेल मंडल से खुलने वाली धरती आबा रांची-एर्नाकुलम एक्सप्रेस रांची हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में इकोनॉमी बोगी लगाई जा रही है।

अब एक कंपार्टमेंट में नौ की जगह आठ बर्थ

 ट्रेन में नया रेक एलएचबी कोच होगा। इन बोगियों के बदले जाने से अब एक कंपार्टमेंट में नौ की जगह आठ बर्थ होंगे। यानी ट्रेन से साइड मिडिल बर्थ हटाई जाएगी। जो गरीब रथ के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की बात होगी। अच्छी बात ये है कि किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। इकोनॉमी कोच लग जाने से गरीब रथ की सूरत बदल जाएगी। सामान्य थर्ड एसी की बोगी में 72 बर्थ व गरीब रथ में 78 बर्थ होते हैं। इकोनॉमी बोगी में बर्थ की संख्या 80 हो गई है। एलएचबी कोच ज्यादा आरामदेह और सुरक्षा मानकों में सबसे ज्यादा बेहतर होता है। ट्रेन का किराया थर्ड एसी से करीब 400 रुपये तक कम होता है। यात्री भी इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates