Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी के बाद भी एक्ट्रेस परिणीति मुंबई में और लीडर राघव दिल्ली में, कुछ तो…

शादी के बाद भी एक्ट्रेस परिणीति मुंबई में और लीडर राघव दिल्ली में, कुछ तो…

Mumbai news : कुछ माह पहले ही बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शादी हुई है। अक्सर देखने में आता है कि लगभग हर दिन सोशल मीडिया के जरिए परिणीति अपने पति राघव चड्ढा पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद जहां अपना ज्यादातर समय दिल्ली में बिताते हैं, वहीं परिणीति मुंबई और लंदन में अपना समय बिताती हैं। हमेशा काम में व्यस्त रहने वाला यह जोड़ा एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाता। परिणीति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर दुनिया को अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की झलक दिखाई है। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने करीब तीन साल डेट करने के बाद पिछले साल 24 सितंबर को शादी की थी। उन्होंने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

राज्यसभा टीवी पर राघव को देखती हैं बोलते हुए

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा सोफे पर बैठी हैं और मुस्कुरा रही हैं और फिर वह कैमरा घुमाती हैं। उनकी गोद में एक लैपटॉप रखा हुआ नजर आ रहा है। इसमें वह राज्यसभा सत्र शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। इस दौरान राघव चड्ढा बतौर राज्यसभा सांसद किसी मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने बताया कि यह सब लॉन्ग डिस्टेंस का असर है और इस वजह से वह राघव से नहीं मिल पा रही हैं। एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘बिंज-वॉचिंग शो से लेकर अब संसद टीवी पर सदन में राघव का संबोधन देखना – कौन जानता था कि ऐसा होगा? मीलों दूर से उन्हें देखने का एकमात्र तरीका लाइव है।

Share this:

Latest Updates