Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संसद भवन में मछुआरों व राइट टू फूड डेलीगेशन से मिले राहुल गांधी

संसद भवन में मछुआरों व राइट टू फूड डेलीगेशन से मिले राहुल गांधी

New Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद भवन के रिसेप्शन एरिया में मछुआरों व राइट टू फूड डेलीगेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने भी इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी है, जिसमें पार्टी ने पोस्ट पर कहा, ‘आज नेता विपक्ष राहुल से मछुआरों के डेलिगेशन और राइट टू फूड डेलिगेशन की मुलाकात संसद में होनी थी, लेकिन उन्हें संसद में जाने का पास नहीं दिया गया। जैसे ही यह जानकारी नेता विपक्ष राहुल गांधी को हुई, तो उन्होंने संसद भवन के रिसेप्शन एरिया में जाकर मछुआरों के डेलिगेशन और राइट टू फूड डेलिगेशन से मुलाकात की। सवाल यह है कि क्या संसद में किसान, मछुआरे और देश के आम लोग नहीं जा सकते?

विभिन्न संगठन के लोगों से मिलना न्याय यात्रा का हिस्सा

राहुल गांधी संसद भवन से निकल कर जब रिसेप्शन एरिया में जा रहे थे, तब उनके साथ पार्टी के सांसद भी थे। इस दौरान सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया से कहा कि संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलना राहुल गांधी की न्याय यात्रा का हिस्सा है। इस तरह से देश संगठनों के पदाधिकारियों से मिलना-जुलना आगे भी जारी रहेगा।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारा हक बनता है कि हम किसी से भी मिलें, लेकिन सरकार ऐसा करने नहीं दे रही है। मैंने किसानों से मिलने के बारे में बात की थी, तब स्पीकर ने सदन को बताया कि उन्हें रोका नहीं जा रहा है, लेकिन अब फिर से रोक दिया है।’

Share this:

Latest Updates