Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का होगा भव्य उद्घाटन

आज झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का होगा भव्य उद्घाटन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि और राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन होंगे विशिष्ट अतिथि

Ranchi News: 09 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, रांची में झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 आज से शुरू होने जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य गण्यमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आकर्षक मंच बन कर तैयार


समारोह स्थल पर आकर्षक मंच बन कर तैयार हो गया है। मंच के पीछे झारखंड में आदिवासी जीवन के ग्रामीण दर्शन को दर्शाया गया है। झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेर रहे हैं।
झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 में मिजोरम, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, असम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ आदि अन्य राज्यों से कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति हेतु आ रहे हैं।
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम
उद्घाटन सत्र का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। साथ ही, महोत्सव में कला-शिल्प प्रदर्शनी, रीझ-रंग शोभा यात्रा, आदिवासी व्यंजन प्रतियोगिता, आदिवासी पुस्तक मेला, आदिवासी कवि सम्मेलन, वृत्तचित्र स्क्रीनिंग, झारखंड की चित्रकला शैलियां, परिधान फैशन शो, लेजर शो सहित आदिवासी खेल गतिविधियां होंगी।

कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाए

राज्य के लोगों से राज्य सरकार ने आह्वान किया है कि वे झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में आयें और इस मनमोहक कार्यक्रम का आनन्द लें।

Share this:

Latest Updates