Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में क्या हो रहा है भाई, अब सरकारी अस्पताल के महिला डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या 

बंगाल में क्या हो रहा है भाई, अब सरकारी अस्पताल के महिला डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या 

Kolkata news: पश्चिम बंगाल पिछले कुछ सालों से बरबर अत्याचार और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहते आ रहा है। अब यहां एक और बड़ी घटना हुई है, जो सुनकर आपका दिल और दिमाग सिहर उठेगा इस महिला डॉक्टर का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज ( RG kar medical College) से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात प्रशिक्षु डॉक्टर ड्यूटी पर थी। शुक्रवार की सुबह उनका शव रहस्यमय परिस्थितियों में आपातकालीन भवन की चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल से बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की कमिश्नर विनीत गोयल दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़े:जया बच्चन पर आग बबूला हुए धनखड़, कहा- होंगी आप सेलिब्रिटी, लेकिन गरिमा का ध्यान रखें

महिला डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष की छात्रा थी

बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे साल की छात्रा थी। वह गुरुवार की रात ड्यूटी पर थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर का शव सुबह अस्पताल के कर्मचारियों को मिला। सहकर्मियों ने बताया कि डॉक्टर के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उन्हें लगता है कि यह आत्महत्या नहीं है। फिलहाल डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में अस्पताल के अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।  

अमित मालवीय ने एक्स हैंडल पर किया पोस्ट 

इधर, इस घटना को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स-हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में एक सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल के ड्यूटी रूम से एक नग्न शव बरामद हुआ। वह अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, ममता बनर्जी की सरकार इस अपराध को छिपाने की कोशिश में जुटी हुई है। सरकार ने कोलकाता पुलिस से मामले को आत्महत्या दिखाकर लीपापोती करने को कहा गया है। अब तो अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।  संदेशखाली से चोपड़ा तक  पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। वैसे कोलकाता पुलिस ने अभी तक रेप के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

Share this:

Latest Updates