Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Samastipur: पुलिस ने 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को पकड़ा, सुमो जब्त

Samastipur: पुलिस ने 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को पकड़ा, सुमो जब्त

Ajam khan, Shivajinagar, samastipur : थाना क्षेत्र के बरियाही घाट के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक चार सूमो गाड़ी भी बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बरियाही घाट के समीप पुलिस बल द्वारा गस्ती अभियान किया जा रहा था, उसी दौरान शिवाजीनगर की दिशा की ओर से आ रहे एक चार चक्का सुमो गाड़ी जा रहा था। पुलिस चेकिंग को देख सुमो गाड़ी वापस घुमा कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से चार चक्का गाड़ी व गाड़ी में बैठे तीन युवकों को पकड़ा गया है। 

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

उजले रंग के सुमो बीआर 07 पी 6490 नंबर की गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के बीच वाला सीट के नीचे काले रंग के बैग में 10 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और पकड़े गए तीनों युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो कासिम के 27 वर्षीय पुत्र मो इसराफिल, बैजनाथ मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार मुखिया, स्व. महादेव मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मुखिया तीनों थाना बहेरी जिला दरभंगा निवासी बताया। थानाध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने बताया कि सुमो गाड़ी से अंग्रेजी शराब बरामद होने पर गाड़ी मालिक सहित पकड़े गए तीनों युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम, सिपाही ब्रजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates