Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पलामू में 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार

पलामू में 13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार

Palamu News: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार (65 ) को गिरफ्तार किया है। सीताराम रजवार माओवादी संगठन के 15 लाख के इनामी नितेश यादव के दस्त के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां रुका हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को देख कर मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर नितेश का दस्ता भाग निकला, लेकिन सीताराम रजवार पकड़ में आ गया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को बताया कि सीताराम रजवार के खिलाफ झारखंड और बिहार मिलाकर कुल 51 मामले दर्ज हैं। झारखंड में 10 लाख, जबकि बिहार में तीप लाख का इनाम घोषित था। पलामू जिले में 28 कांडों में वांछित था, जबकि औरंगाबाद और गया जिला के विभिन्न स्थानों में 23 मामले दर्ज हैं। बिहार-झारखंड के 10 महत्त्वपूर्ण मामलों में सीताराम रजवार की संलिप्तता रही है। उसकी उम्र 65 वर्ष है। करीब 35 से 40 वर्ष से वह माओवादी दस्ते में शामिल था। उसके खिलाफ वर्ष 1995 में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके पास से उसके सहयोगी माओवादी नक्सली राजेंद्र सिंह द्वारा भेजी गयी एक चिट्ठी मिली है। अपने रास्ते में वह एके-56 लेकर चला करता था। पुलिस को लम्बे समय से सीताराम रजवार की तलाश थी। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

Share this:

Latest Updates