Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

New Delhi news : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।

रिजिजू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 18वीं लोकसभा के दूसरे सत्र में बजट पारित करने के साथ-साथ भारतीय वायुयान विधेयक-2024 पारित किया गया। इस दौरान 12 विधेयक पेश किए गए। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त को समाप्त हुआ। इस दौरान लोकसभा में चार और राज्यसभा में 03 विधेयक पारित किये गये। दोनों सदनों में जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक, विनियोग विधेयक 2024, वित्त विधेयक 2024 को मंजूरी दी गयी। यह पहली बार है कि इतने सालों बाद बजट सत्र के दौरान एक भी दिन खराब नहीं गया।

Share this:

Latest Updates