Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह भी गजब की जिंदगी, दूसरे पति से धोखा मिलने पर पहले पति के शरण में…

यह भी गजब की जिंदगी, दूसरे पति से धोखा मिलने पर पहले पति के शरण में…

Mumbai news : इसे गजब की जिंदगी का सकते हैं। पहले पति से संबंध विच्छेद कर दूसरे मर्द से शादी की और जब दूसरे मर्द ने बेवफाई दिखाई तो पहले पति के शरण याद आई। जी हां हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर की। जानकारी के अनुसार कौर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की। दुर्भाग्य से उनकी दोनों शादियां ही नहीं चलीं। साल 2009 में वह शालीन भनोट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, जिनसे उन्हें एक बेटा जेडन भी है। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद दलजीत कौर ने 2023 में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की।

दूसरे पति पर धोखा देने का आरोप 

निखिल पटेल के साथ शादी के बाद दलजीत कौर ने देश छोड़ बेटे के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह मुंबई लौट आईं। इसी साल उन्होंने एक पोस्ट के जरिए निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। दलजीत का दावा था कि निखिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई आए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस केस भी किया था। अब उन्होंने बताया कि वह एक्स हसबैंड शालीन भनोट ने उनके और बेटे जेडन के बारे में हालचाल लिया है या नहीं। दलजीत कौर ने बताया है कि निखिल पटेल से अलग होने और देश वापस लौटने के बाद शालीन भनोट ने उन्हें कॉन्टैक्ट तक नहीं किया है और ना ही उनके बेटे का हालचाल पूछा है। जब एक यूजर ने उनसे कहा कि उन्हें शालीन भनोट से पैचअप कर लेना चाहिए। तब कुलवधू एक्ट्रेस ने कहा, “उन्होंने न ही कोई मैसेज किया और ना ही मुझसे कॉन्टैक्ट किया। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें यह जानने में दिलचस्पी है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ है।

Share this:

Latest Updates