Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRIME: रांची में टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार

CRIME: रांची में टीएसपीसी का नक्सली गिरफ्तार

Ranchi News: राजधानी की मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मैक्लुस्कीगंज थाना के वारंटी बद्रीनाथ गंझु अपने घर में आया हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बद्रीनाथ गंझु के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि बद्रीनाथ गंझु टीएसपीसी संगठन के सक्रिय सदस्य है। प्रतिबंधित टीएसपीसी संगठन के एरिया कमांडर सुरज लोहरा उर्फ बलबन्त जी दस्ता के अपराधिक क्षेत्र पिपरवार, टंडवा, खलारी, मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में सक्रिय कई आपराधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि वारंटी बद्रीनाथ गंझु पूर्व में वर्ष 2017 में खलारी थाना से नक्सली केस में जेल जा चुका है। वर्तमान में बलवन्त के चतरा जेल जाने के बाद ये कई मामलों में वांछित है। इसके खिलाफ पूर्व से रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं।

Share this:

Latest Updates