Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, 02 जवान शहीद, 03 घायल

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, 02 जवान शहीद, 03 घायल

New Delhi news : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार, 10 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 02 जवान शहीद हो गये। 03 अन्य जवान जख्मी हैं। एनकाउंटर दोपहर 02 बजे से जारी है। माना जा रहा है कि आतंकी डोडा से अनंतनाग के इलाके में घुसे थे। आॅपरेशन जिले के कोकेरनाग टाउन में चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों को आतंकवादियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज की ज्वाइंट टीम सर्च आॅपरेशन में लग गयी। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया। इलाके में दो से तीन आतंकी होने की आशंका है। पिछले एक साल में कोकेरनाग में यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले सितम्बर 2023 में कोकेरनाग जंगल में आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हुए थे।

Share this:

Latest Updates