Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP, TRAGIC : पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिखकर 11वें माले से फैशन डिजाइनर ने…

UP, TRAGIC : पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिखकर 11वें माले से फैशन डिजाइनर ने…

Uttar Pradesh में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में फैशन डिज़ाइनर आयुषी दीक्षित ने एक बिल्डिंग के 11वें माले से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। वारदात के वक्त फ्लैट में युवती की मां भी मौजूद थी। आयुषी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह घटना नंद ग्राम इलाके के राजनगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी की है।

गौरव स्टूडियो में फैशन डिजाइनर

मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है। सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है। सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है। आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी।

नौकरी के तनाव के चलते किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच

25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं। जो मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी।पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates