Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर बंगाल में छह कांवड़ तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत

उत्तर बंगाल में छह कांवड़ तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत

Kolkata news : पश्चिम बंगाल में बागडोगरा के मुनि चाय बागान इलाके में सोमवार सुबह सड़क हादसे में छह कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। यह हादसा 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यह श्रद्धालु भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए पैदल जंगलीबाबा मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक बेकाबू कार ने इनको चपेट में ले लिया। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण बिहार के सुजापुर से बाबाधाम के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही कार के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पैदल जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मारते हुए पास के नाले में जा गिरी। पुलिस ने घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

Share this:

Latest Updates