Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिमडेगा में मैच के दौरान मैदान में वज्रपात, तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत

सिमडेगा में मैच के दौरान मैदान में वज्रपात, तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत

Simdega news, Jharkhand news : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटीकेल पंचायत के आरसी प्राथमिक विद्यालय स्थित मैदान में बुधवार को हाकी टूर्नामेंट का मैच चल रहा था। खिलाड़ी मैदान में जाने के लिए जर्सी पहन रहे थे। इसी दौरान अचानक करीब डेढ़ बजे वज्रपात हुआ। इसमें टूटीकेल पंचायत के करंज टोली निवासी सेनन डांग, टूटीकेल डांडटोली निवासी निर्मल होरो व रायबेड़ा पहाड़तोली निवासी एनोस बूढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को स्वजन व गांव के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पांच खिलाड़ी हैं गंभीर रूप से घायल 

इस हादसे में टूटीकेल पंचायत के क्लेमेंट बागे, सलीम बागे, पतरस डांग, पतरिस बागे एवं जायलस बागे गंभीर रूप से घायल हैं। पहले लोगों ने स्थानीय उपचार के नाम पर घायलों को गोबर से ढंक कर रखा था। इसके बाद सूचना कोलेबिरा पुलिस प्रशासन को मिली। बीडीओ बीरेंद्र किड़ो, कोलेबिरा अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेते हुए थाना ले गए।

Share this:

Latest Updates