Dhanbad news: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यूनियन क्लब में क्लब के सचिव चरणजीत सिंह एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर क्लब के तमाम सदस्य मौजूद थे। इसके बाद क्लब के सदस्यों एवं उनके बच्चों के लिए तेराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसका उद्घाटन क्लब के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय ने किया। मौके पर जेके नैय्यर , बीसी ठाकुर , डॉ यूएस प्रसाद, चरणजीत सिंह, अतुल डोकानियां मनीष अग्रवाल , राहुल नारंग , विनोद कुमार सिंहा , कंचन सिंह, संजय कथूरिया, अमन सिंह आदि मौजूद थे। तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य संतोष सिंह की देखरेख में हुआ । इसमें कोच पप्पू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तैराकी के विजेताओं को अमितेश सहाय , अनीता गोराइ , चरणजीत सिंह, डॉक्टर जयंती झा, डॉ एमके झा, अवनीश सिंह, कंचन सिंह , विनोद सिंहा , राहुल नारंग आदि ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।





