Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लहराया गया तिरंगा

78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लहराया गया तिरंगा

78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लहराया गया तिरंगा

New Delhi news : देश आज अपनी स्वतंत्रता का उत्सव पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। भारतवर्ष की स्वतंत्रता को 78 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इसका उत्सव भारत के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करके देश को स्वतंत्रता की बधाई दी। इसके साथ-साथ देश के सभी प्रदेशों के मुख्यालय, संस्थाओं आदि में ध्वजारोहण कर और कार्यक्रम कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में झारखंड के स्थानिक आयुक्त अरवा राज कमल ने ध्वजारोहण किया और झारखंड सरकार की तरफ से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झारखंड भवन के  वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, लाल किले के प्रांगण में मनाये जानेवाले स्वतंत्रता दिवस उत्सव में भारत सरकार ने झारखंड के पंचायत स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को आमंत्रित किया। 

कार्यक्रम में निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार, निशा उरांव की उपस्थिति में भाग लिया। गिरिडीह के तिरला बगोदर की सरिता देवी को पंचायत स्तर पर आत्मनिर्भर संरचना के लिए, पीठोरिया कांके रांची की राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुन्नी देवी को पेयजल एवं स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य के लिए और गुमला की रश्मि लकड़ा को बच्चों के अनुकूल पंचायत बनाने में और क्रियान्वयन करने में अहम भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Share this:

Latest Updates