Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KASHMIR : बारामुला में मुठभेड़, मारे गये लश्कर  के तीन आतंकी, तीन जवान और एक नागरिक जख्मी

KASHMIR : बारामुला में मुठभेड़, मारे गये लश्कर  के तीन आतंकी, तीन जवान और एक नागरिक जख्मी

कश्मीर में बारामुला जिले के मालवा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर का 12 लाख रुपये का इनामी युसूफ कांतरु भी शामिल है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक नागरिक भी जख्मी हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

12 लाख का इनामी आतंकी युसूफ भी मारा गया

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि बारामुला के मालवा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ अभी चल रही है। उन्हाेंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के 12 लाख रुपये का इनामी आतंकी युसूफ कांतरु सहित दो अन्य आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। मारा गया एलईटी का आतंकी कांतरु बीते माह बड़गाम में एक पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि शुरूआती गोलीबारी में तीन जवानों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।

अभी भी जारी है मुठभेड़

बता दें कि बारामुला जिले के मालवा इलाके में बुधवार देर रात आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान तीन जवान और एक नागरिक भी घायल हो गए है। घायलों को तुरंत मौके से निकालकर उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अभी भी गोलीबारी चल रही है।

Share this:

Latest Updates