Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

57 दिन के भीषण युद्ध के बाद रूस ने किया यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मारियुपोल को घोषित किया स्वतंत्र

57 दिन के भीषण युद्ध के बाद रूस ने किया यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मारियुपोल को घोषित किया स्वतंत्र

57 दिनों के भीषण युद्ध के बाद आखिरकार रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े शहरों में से एक मारियुपोल पर गुरुवार को कब्जा कर लिया। शहर पर कब्जा किए जाने के चंद मिनटों बाद ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस शहर को स्वतंत्र घोषित कर दिया। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध गुरुवार को 57वें दिन तक पहुंच गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन लगातार यूक्रेन की सेना को हथियार डालने की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की किसी भी तरह झुकने को तैयार नहीं हैं। इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर पर पूरी तरह से काबिज हो गयी है।

यूक्रेन और रूसी सेना में हुआ भीषण टकराव

रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने स्वयं रूसी सेनाओं की मारियुपोल शहर पर जीत का एलान किया। पिछले कुछ दिनों से मारियुपोल पर कब्जे की मशक्कत चल रही थी। रूस की ओर से इस शहर पर दबाव बना लिया गया था, जबकि यूक्रेन की सेनाएं जोरदार मुकाबला कर रही थीं। एक दिन पहले ही मारियुपोल के नागरिकों को निकलने का रास्ता देने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति भी बनी थी।

अब अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने में जुटे जेलेंस्की

इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। जेलेंस्की ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात कर रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोपीय संघ की सराहना की। उन्होंने पश्चिमी देशों से भी यूक्रेन की मदद जारी रखने की अपील की है, ताकि रूस के खिलाफ लड़ाई में कमजोर न पड़ें।

Share this:

Latest Updates