Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UNNECESSARY ROW : इस मौलाना ने PM मोदी को कहा ‘दूसरा धृतराष्ट्र’,  विवादित बयानों के लिए पहले भी…

UNNECESSARY ROW : इस मौलाना ने PM मोदी को कहा ‘दूसरा धृतराष्ट्र’,  विवादित बयानों के लिए पहले भी…

Islamic (इस्लामिक) स्कॉलर और कांग्रेस से जुड़े मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘दूसरा धृतराष्ट्र’ कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। तौकीर रजा खान ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर पीएम मोदी अंधे और बहरे बने रहते हैं, तो भारत में दोबारा महाभारत होने से कोई नहीं रोक सकता। तौकीर रजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- अगर मुसलमान घर से निकलकर सड़कों पर आ गए तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। याद दिला देना आवश्यक है कि अगर कांग्रेस से जुड़े किसी व्यक्ति का ऐसा बयान आता है तो पार्टी को इसे लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए, नहीं तो उसके प्रति समाज में गलत संदेश जाएगा।

आपत्तिजनक बयान देने के कारण पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

तौकीर रजा खान को पहले भी पीएम मोदी और हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। यूपी चुनाव से ठीक पहले तौकीर रजा खान कांग्रेस में शामिल हुए थे। सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कट्टरवादी इस्लामी धर्मगुरू तौकीर रजा खान ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को आंतकवादी तक कह डाला था।

Share this:

Latest Updates