Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कभी 18 फ्लॉप फिल्में देने वाला यह बॉलीवुड एक्टर इस तरह हुआ हिट, इसके बाद तो…

कभी 18 फ्लॉप फिल्में देने वाला यह बॉलीवुड एक्टर इस तरह हुआ हिट, इसके बाद तो…

Bollywood news, Mumbai news, actor Shammi Kapoor : प्रारंभ की लंबी विफलताएं किसी इंसान को सफलता की ऊंची सीढ़ी भी दिलाती हैं। इसके उदाहरण है बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शम्मी कपूर। आज उनके पूरे लाइफ को देखा जाए तो साफ है कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ी। एक्टर ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल से फैंस के दिलों पर राज किया। बताया जाता है कि शम्मी कपूर ने 18 फ्लॉप फिल्में दी थीं। फिर भी हिम्मत नहीं हारी। फिर फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ से कमबैक किया।

जल्दबाजी में गीता बाली से की शादी 

 शम्मी कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली के साथ की थी। ये शादी 1955 में हुई थी। शम्मी ने ये शादी इतनी जल्दबाजी में की थी कि उनकी फैमिली को भी इसके बारे में नहीं पता था। शम्मी कपूर गीता को पसंद करते थे और शादी  के लिए कई बार प्रपोज कर चुके थे। एक बार जब शम्मी ने प्रपोज किया तो गीता ने कहा कि अभी करोगे तो कर लूंगी। फिर शम्मी ने तुरंत सुबह 4 बजे गीता से शादी कर ली। उन्होंने लिप्स्टिक से मांग भरी थी। शादी के बाद शम्मी ने अपनी फैमिली को इसके बारे में बताया था। गीता बाली की यंग एज में ही डेथ हो गई थी। 1965 में उनका निधन हुआ था। कपल को इस शादी से दो बच्चे कंचन और आदित्य हुए। इसके बाद कुछ सालों के बाद शम्मी ने नीला देवी से शादी की। नीला देवी और शम्मी के कोई बच्चे नहीं हैं। नीला ने दोनों बच्चों को अपने बच्चों की तरह पाला था।

थोड़ा बच्चों के करियर की सच्चाई 

शम्मी कपूर के बच्चों की बात करें तो आदित्य ने 67 की उम्र में Philosophy में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। वो अब रिटायर बिजनेसमैन हैं। वो एक्टर, फिल्ममेकर और ऑथर हैं। आदित्य ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने फिल्म बॉबी, धरम करम, सत्यम शिवम सुंदरम और अजूबा जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद वो प्रोड्यूसर बने। उन्होंने गवाही प्रोड्यूस की। उन्होंने एक दो चीन चार, मामा जी जैसे शोज भी प्रोड्यूस किए। फिर वो बिजनेस में आए। शम्मी की बेटी कंचन की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन केतन देसाई के साथ शादी की है। उन्होंने फिल्म ये है जलवा को प्रोड्यूस भी किया था। वो अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

Share this:

Latest Updates