Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर इलाके में चलेंगे पिंक ऑटो, महिलाएं ही

रांची में महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर इलाके में चलेंगे पिंक ऑटो, महिलाएं ही

Ranchi news, Jharkhand news : ऑटो सर्विस का नया कॉन्सेप्ट है पिंक ऑटो। यह ऑटो महिला द्वारा चलाया जाता है। इसका कलर पिंक है और इसे चलाने वाली महिला की ड्रेस भी पिंक ही है। इस पर सिर्फ महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं। रांची में इस तरह के ऑटो चलाने का कॉन्सेप्ट नया नहीं है, लेकिन अब इसके परिचालन का विस्तार किया गया है। अब रांची के हर इलाके में यह पिंक ऑटो चलेंगे। 

डीजीपी ने ट्रैफिक एसपी को दिया निर्देश 

 इस संबंध में डीजीपी अनुराग  गुप्ता ने यातायात पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि ये ऑटो महिलाओं के ज्यादा आवाजाही वाले सभी रास्तों पर चलेंगे। इसलिए जहां महिलाओं की ज्यादा आवाजाही है, वहां के लिए इसका परमिट जारी किया जाए। आदेश मिलते ही यातायात पुलिस ने परमिट जारी करने के लिए डीजीपी को पत्र भी भेज दिया है। ये ऑटो महिला कॉलेज, शिक्षण संस्थान, अस्पताल समेत महिलाओं के ज्यादा आवाजाही वाले मार्गों में खास तौर पर चलाए जाएंगे। डीजीपी ने इन स्थानों पर पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है। 

पहले चलते थे सिर्फ अरगोड़ा में

बता दें कि  पहले पिंक ऑटो बस अरगोड़ा इलाके में चलाए जाते थे। अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए और छेड़खानी जैसे मामलों पर लगाम लगाने तथा उनके सफर को आरामदेह बनाने  के लिए यह इंतजाम किया जा रहा है की राजधानी के अधिकतर इलाकों में ऐसे ऑटो चलें।

Share this:

Latest Updates