Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिना आरक्षण के भर्ती के फैसले को वापस लेना संविधान की जीत : राहुल गांधी

बिना आरक्षण के भर्ती के फैसले को वापस लेना संविधान की जीत : राहुल गांधी

New Delhi news : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में लेटरल एंट्री को लेकर छिड़ी बहस के बीच केन्द्र सरकार ने इसके विज्ञापन पर रोक लगाने के आदेश दिये हैं। इस सम्बन्ध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार लेटरल एंट्री में बिना आरक्षण के भर्ती की साजिश कर रही थी, लेकिन अब इस फैसले को वापस लेना पड़ा है। यह संविधान की जीत है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आरक्षण विरोधी इस फैसले का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके साथ इंडिया गठबंधन ने खुल कर विरोध किया था। इसकी वजह से केन्द्र सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बाबा साहेब के संविधान की जीत है। यह हर दलित, शोषित, पिछड़ों की जीत है।

Share this:

Latest Updates