Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन आज से

प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन आज से

Ranchi News: झारखंड सशस्त्र पुलिस-1(जैप-1) रांची के शौर्य सभागार में प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 का आयोजन होने जा रहा है। 23 एवं 24 अगस्त को यह दो दिवसीय आयोजन होगा। बतौर मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन होंगे शामिल।
बताया गया है कि 23 अगस्त को प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 का उद्घाटन पूर्वाह्न 10 बजे किया जायेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांगते होंगे । विशिष्ट अतिथि वंदना डाडेल, प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग होंगी।
साथ ही, इस अवसर पर झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारीगण, राज्य भर के विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागीगण, प्रशिक्षकगण एवं अन्य गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 24 अगस्त को इस राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन होंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारीगण एवं राज्य भर के विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे।

महिला पुलिस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीएम को आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा। ज्ञातव्य है कि राजधानी रांची में राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन -2024 का आयोजन 23- 24 अगस्त को होगा।

Share this:

Latest Updates