Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी की हैवानियत ने CBI को कर दिया दंग, जानें पूरी कहानी

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी की हैवानियत ने CBI को कर दिया दंग, जानें पूरी कहानी

Kolkata news : कोई कोई हैवानियत भी गजब की होती है। यही बात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या का मुख्य आरोपी संजय रॉय में दिखती है। वास्तव में खूंखार जानवर प्रवृत्ति का है। सीबीआई साइकोएनालिटिक प्रोफाइल से ऐसा पता चलता है। 

पार की क्रूरता की सीमा 

संजय सेक्स एडिक्ट है। साइकोएनालिस्ट्स की टीम जब उससे पूछताछ कर रही थी तो उसके माथे पर कोई शिकन तक नहीं थी। जैसे उसे कोई पछतावा नहीं है। क्राइम सीन पर जो कुछ भी हुआ, उसे बताते समय ऐसा लग रहा था कि उसके भीतर भावनाएं तो है ही नहीं। वह बेशर्मी से अपना पक्ष रख रहा था, जिसे देखकर सीबीआई भी हैरान रह गई। 

वैज्ञानिक सबूत से पुष्टि 

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि क्राइम सीन पर संजय रॉय की मौजूदगी की तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों से पुष्टि हुई है, लेकिन डीएनए टेस्ट के नतीजे पर वह कोई प्रतिबद्धता नहीं जता रहे हैं। राज्य पुलिस ने बताया था कि डॉक्टर का रेप और मर्डर करने से पहले संजय रॉय रेड लाइट एरिया भी गया था। वहां पर उसने खूब शराब पी थी। वह सोनागाछी में दो वैश्यालयों में गया था, उसके बाद ही आधी रात में वह अस्पताल पहुंचा था। उसके बाद उसने रेप और मर्डर के कांड को अंजाम दिया था।

Share this:

Latest Updates