Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूनियन क्लब में दही हांडी 25 अगस्त को

यूनियन क्लब में दही हांडी 25 अगस्त को

Dhanbad news: यूनियन क्लब की महिला शाखा *ईव्स कमिटी* द्वारा 25 अगस्त, रविवार को *दही हांडी* का कार्यक्रम कराया  जाएगा। *ईव्स कमिटी* की चेयरपर्सन श्रीमति राधा अगरवाल ने  बताया कि कमेटी ने क्लब के सहयोग से जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दही हांडी का कार्यक्रम धनबाद में एक अनोखा आकर्षक कार्यक्रम होगा।

कार्यकर्म का विशेष आकर्षण छोटे छोटे बच्चे नंदलाल, कृष्ण एवं राधा रानी के रूप में सज कर आएंगे और सभी मिलकर नृत्य करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया जाता है चाहे वह क्लब के मेंबर्स हो या ना हो, सभी के लिए एंट्री फ्री रखी गई है तथा जो मेंबर्स नहीं है उनके बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और कृष्ण राधा रानी के रूप में सज कर नृत्य में भी भाग ले सकते हैं। यहां अनेकों गेम्स  बच्चों एवं बड़ों के लिए रखे गए हैं । एक विशेष ईनाम सबसे अच्छे राधा कृष्ण की जोड़ी को दिया जाएगा ।सभी भाग लेने वाले बच्चों को भी गिफ्ट दिए जाएंगे। कार्यक्रम संध्या 5.00 बजे आरंभ होगा।

Share this:

Latest Updates