Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी समेत 06 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी समेत 06 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

पूर्व प्रिंसिपल और पीड़िता के साथ डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल

Kolkata News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर करने वाले आरोपी संजय रॉय समेत 06 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़िता डॉक्टर के साथ 08 अगस्त की रात डिनर करने वाले 04 डॉक्टर भी शामिल हैं।

संजय रॉय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

शुक्रवार को सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह की स्पेशल कोर्ट ने पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान ही संजय पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी तैयार हो गया था। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 09 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में कोलकाता के डॉक्टर्स शुक्रवार को 15वें दिन भी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा, “हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए काम पर नहीं लौटेंगे।” इधर, दूसरे संगठनों यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर दी।

Share this:

Latest Updates