Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आधी रात आया सांप और सो रही महिला का करने लगा स्तनपान  

आधी रात आया सांप और सो रही महिला का करने लगा स्तनपान  

Jharkhand news, Palamu news : देश-दुनिया में हर दिन प्रायः कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। कुछ ऐसी ही घटना झारखंड के पलामू जिले में शहर थाना क्षेत्र स्थित निमिया में गुरुवार की रात घटी। यहां एक महिला अपने सात महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी बीच बच्चा सो गया और उसे भी नींद आ गई। बत्ती गुल थी, इसी बीच एक धामिन सांप कहीं से आ धमका और स्तनपान करने लगा। फिर क्या हुआ…

जब सांप का हुआ भान तो होश उड़ गए

अर्द्धनिद्रा में सो रही महिला को जब इसका भान हुआ, वह चिल्लाने लगी तो आनन-फानन में परिजन दौड़े। इस बीच सांप तो भाग गया, परंतु महिला बेहोश गई। उसे  आनन- फानन में मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

सांप ने स्तन में गड़ाया दांत, विष वदन में फैला

नीलम देवी नामक इस महिला की चिकित्सा कर रहे सहायक अध्यापक डा. आरके रंजन के अनुसार सांप द्वारा महिला के स्तन में दांत गड़ा दिए जाने से विष उसके शरीर में फैल गया है। उसे एंटी वेनम दिया गया है, उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, सांप  द्वारा महिला का स्तनपान किए जाने की घटना लोगों में कौतुहल का विषय बना है।

Share this:

Latest Updates