Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EXAM ALERT : अब साल में एक ही होगा बोर्ड Exam, CBSE ने नौवीं से 12वीं तक का जारी किया सिलेबस,इस वेबसाइट पर जाकर लें डिटेल जानकारी…

EXAM ALERT : अब साल में एक ही होगा बोर्ड Exam, CBSE ने नौवीं से 12वीं तक का जारी किया सिलेबस,इस वेबसाइट पर जाकर लें डिटेल जानकारी…

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सालाना बोर्ड परीक्षा के पुराने नियम को बहाल कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण नियम बाधित हुआ था। अब पुरानी पद्धति से ही परीक्षा होगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2 टर्म परीक्षाएं नहीं होंगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते 2020-21 में बिना सालाना परीक्षा के बोर्ड ने नतीजे तैयार किए गए थे, जबकि 2021-22 में 2 टर्म परीक्षाएं आयोजित की गईं। 

पहले से चल रही सिलेबस कटौती का मामला समाप्त

 सीबीएसई ने 21 अप्रैल को नौवीं से 12वीं कक्षा तक का सिलेबस जारी कर दिया है। सिलेबस में पिछले 2 साल से 30% की कटौती की गई थी। अब सिलेबस को प्री- कोविड स्तर पर पहले जैसा कर दिया गया है। प्रैक्टिकल वाले विषयों जैसे- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोग्राफी, साइकोलॉजी का सालाना पेपर 70 अंकों का होगा। इन विषयों का प्रैक्टिकल 30 अंक का होगा। भाषाओं के पेपर में 80 अंक के होंगे और 20 अंक का इंटरनल एसेसमेंट होगा। मैथमेटिक्स,हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और इकोनॉमिक्स में भी अंको का यही विभाजन होगा। बोर्ड ने हर विषय का पूरा सिलेबस और यूनिटवार अंक विभाजन अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसे सभी विद्यार्थी अपने-अपने विषय के अनुसार जानकारी हासिल कर सकते हैं। case.gov.in पर विजिट कर सारी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

Share this:

Latest Updates