Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असम गैंगरेप मामला : पुलिस हिरासत से भाग कर तालाब में कूदा मुख्य आरोपित,  मौत

असम गैंगरेप मामला : पुलिस हिरासत से भाग कर तालाब में कूदा मुख्य आरोपित,  मौत

एक अन्य घटना क्रम में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

Nagaon / Sonitpur News : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित तफज्जुल इस्लाम की मौत हो गयी। पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश में उसने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर पूरे राज्य में लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। इसके विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

बताया गया है कि धींग में गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही नाबालिग के साथ तीन आरोपितों ने कथित तौर पर बलात्कार कर घायल अवस्था में उसे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपित तफज्जुल इस्लाम को पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएट करने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे बरवेती ले गयी। अपराध स्थल पर पहुंच कर उसने पुलिस हिरासत से फरार होने के लिए तलाब में छलांग लगा दी। हालांकि, उसकी तलाश में अभियान चलाया गया, लेकिन दो घंटे बाद उसकी लाश मिली।

आरोपित की मौत को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि लोगों का अभिशाप उसकी मौत का कारण बना। पुलिस से भागने की कोशिश में वह खुद ही मारा गया।

तेजपुर में दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

उधर, जिला मुख्यालय तेजपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपित मिराज अली पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उसे पकड़ने गयी पुलिस टीम को देख कर वह भागने लगा। उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चलायी, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share this:

Latest Updates