Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंततः 6 दिनों के बाद नौसेना ने चांडिल डैम से ढूंढ निकाला लापता ट्रेनी विमान 

अंततः 6 दिनों के बाद नौसेना ने चांडिल डैम से ढूंढ निकाला लापता ट्रेनी विमान 

Jamshedpur news : भारतीय नौसेना को रविवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। नौसेना के जवानों ने पिछले 6 दिनों से लापता प्रशिक्षण विमान का मलबा चांडिल डैम से खोज निकाला है। मालूम हो कि जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से इस विमान ने मंगलवार को उड़ान भरी थी। इसके ठीक 15 मिनट बाद विमान लापता हो गया था। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान चांडिल डैम से दोनों पायलटों का शव बरामद किया गया।

शव मिलने के बाद यह तय हो गया कि विमान भी इसी डैम में गिरा है। इसके बाद नौसेना के जवानों में विमान के खोज के लिए चांडिल डैम में सर्च अभियान चलाया। इसी क्रम में नौसेना को दुर्घटनाग्रस्त विमान का मालबा गहरे पानी में नजर आया। चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने भी इस आशय की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विमान चांडिल डैम में डूबे कोयला गढ़ के समीप बंडी नामक स्थान में गहरे पानी में मिला। सैनिकों ने पानी में डूबे विमान का एक टुकड़ा भी प्रमाण के लिए बाहर निकाला और मीडिया से जानकारी साझा की। नौसेना में सिर्फ उपर्युक्त बातें ही बताईं। सवाल पूछने पर नौसेना की टीम ने कहा कि जैसे ही कुछ अपडेट होगा आप लोग को अवगत करा दिया जाएगा। फिलहाल विमान का मलबा गहरे पानी में है। जब इसे हम निकलेंगे तो आपको जानकारी हो जाएगी।

Share this:

Latest Updates