Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या सचमुच बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकती हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी, जानिए सच्चाई…

क्या सचमुच बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकती हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी, जानिए सच्चाई…

Bollywood news : बॉलीवुड की दुनिया में रह-रह कर ऐसी चीजें सामने आती हैं, जिनकी सच्चाई को पुष्ट करना बहुत मुश्किल होता है। अपडेट खबर यह है कि सलमान खान का सबसे फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 18‘ जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। अभी हाल में दावा किया गया था कि ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली को अप्रोच किया गया है। अब इस पर सोमी अली ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने एक इंटरव्यू में ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री को लेकर बताया कि वह किसी भी ऐसे शो के विए अबनी एनजीओ को नहीं छोड़ सकती हैं। सोमी अली ने कहा कि उन्होंने कभी बिग बॉस का एक भी एपिसोड नहीं देखा और ना ही उन्हें इस शो के बारे में कोई आइडिया है।

शो के मेकर्स से कोई बातचीत नहीं 

सोमी ने बताया कि उन्होंने सुना है कि यह स्क्रिप्टिड है और वह इस शो की कंटेस्टेंट बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने कभी इस बारे में शो के मेकर्स से कोई बातचीत नहीं की। इसके साथ ही सोमी ने कहा कि अगर वह मुझे इस शो के लिए अप्रोच भी करते तब भी इस शो में एंट्री लेने पर विचार नहीं करतीं। सोमी ने कहा कि यह बात एक अफवाह है। 

शो में ये हस्तियां आएंगी नजर  

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’ के लिए मोहसिन खान और प्रियल गौर समेत कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। यह भी खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 में अब्दु रोजिक भी नजर आएंगे। शो में अब्दु कंटेस्टेंट बनकर एंट्री नहीं लेंगे, बल्कि कुछ स्पेशल सेगमेंट को वह होस्ट करेंगे।

Share this:

Latest Updates