Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुमला में बसिया-सिसई सड़क निर्माण के लिए बने कैम्प पर उग्रवादी हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े और कर्मियों को पीटा

गुमला में बसिया-सिसई सड़क निर्माण के लिए बने कैम्प पर उग्रवादी हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े और कर्मियों को पीटा

 Gumla News:जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़नेवाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैम्प पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैम्प में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा।

बताया जाता रहा कि अल-सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैम्प में खड़ीं गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद टूट गयी। इसके बाद उग्रवादी सभी कर्मचारियों को घेर कर पीटने लगे। छह कर्मचारियों को चोट लगी है। बाकी कर्मचारी कैम्प से भाग खड़े हुए। अभी तक कई फरार कर्मचारी कैम्प में वापस नहीं लौटे हैं।

गुमला जिले के बसिया प्रखंड के पोकटा गांव के समीप विनोद जैन कंस्ट्रक्शन द्वारा पुल बनवाया जा रहा है। सड़क की लागत 60 करोड़ रुपये से अधिक की है। पुल का काम अधूरा है। उग्रवादियों ने 40 लाख रुपये लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं मिलने के बाद मंगलवार की सुबह नारेकेला जंगल की ओर से उग्रवादी पुल निर्माण स्थल के समीप बने कैम्प पर पहुंचे और हमला कर दिया।

इधर, घटना की सूचना पर बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ मो. नजीर, इंस्पेक्टर व थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, घायल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों में दहशत है।

Share this:

Latest Updates