Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साहिबगंज-जामताड़ा के एसपी समेत 10 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

साहिबगंज-जामताड़ा के एसपी समेत 10 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

Ranchi news, Jharkhand news, ips transfer posting : झारखंड ‌सरकार ने राज्य के पांच जिलों के एसपी सहित 10 आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें साहिबगंज, जामताड़ा,  गोड्डा, गिरिडीह व लातेहार जिले शामिल हैं। रामगढ़ में एएसआइ की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद हटाए गए डा. विमल कुमार को अब गिरिडीह के एसपी होंगे। इस बाबत देर रात गृह कारा एवं आपदा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

कौन आईपीएल कहां गए 

अंजनी कुमार झा : एसपी एसीबी से उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।

निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी जामताड़ा।

अंजनी अंजन : एसपी लातेहार से एसपी एसीबी।

दीपक कुमार शर्मा : एसपी गिरिडीह से एसपी एससीआरबी।

अमित कुमार सिंह : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी साहिबगंज।

अनिमेष नैथानी : एसपी जामताड़ा से एसपी गोड्डा।

नाथू सिंह मीना : एसपी गोड्डा से एसपी एसआइबी विशेष शाखा। 

डा. विमल कुमार : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी गिरिडीह बने।

मनीष टोप्पो : पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, एसपी विशेष शाखा बने। 

कुमार गौरव : एसपी साहिबगंज से एसपी लातेहार।

Share this:

Latest Updates