Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुसुंडा एरिया असंगठित क्षेत्र समिति के उपाध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह, रागिनी सिंह ने सौंपा पत्र

कुसुंडा एरिया असंगठित क्षेत्र समिति के उपाध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह, रागिनी सिंह ने सौंपा पत्र

Dhanbad news  : जनता श्रमिक संघ की एक बैठक केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंहा के नेतृत्व में गुरुवार को झरिया स्थित कार्यालय मे हुई। इस दौरान कुसुंडा एरिया छह के असंगठित क्षेत्र समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमे वार्ड 37 के  पार्षद शैलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया।इस तरह शैलेंद्र के दूसरे दल व यूनियन मे जाने की चल रही अफवाह अब  समाप्त हो गई। इनके अलावा अध्यक्ष नवीन पांडे, संगठन सचिव विश्व विजय सिंह,संयुक्त सचिव विपिन मंडल ,सत्याशु राउत,सहायक सचिव विक्रम सिंह व कोषाध्यक्ष गोल्डी सरदार को बनाया गया।इनके अलावा पिंकू चौहान, दीपक वर्मा,पिंटू रवानी,चिंटू खान,कंचन पासवान, आनंद कुमार,विपिन पंडित को भी पदाधिकारी बनाया गया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने इन पदाधिकारियों को पत्र सौंप उनके जिम्मेदारी को बताया।इस पत्र को बीसीसीएल अधिकारियों व जिला प्रशासन को सौंप कर जानकारी दी गई।

Share this:

Latest Updates