Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 08 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक

जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 08 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक

Mumbai news: रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गयी है। अकेले जियो के नेटवर्क पर दुनिया का 08 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक चलता है। यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह विकसित बाजारों सहित सभी प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों से अधिक है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का ग्राहक आधार और डाटा उपयोग लगातार बढ़ रहा है।  

मुकेश अंबानी ने कहा कि, “रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी 8 वर्ष ही हुए हैं और इन आठ वर्षों में उसने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कम्पनी बनने का कारनामा कर दिखाया। डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक है। जियो 3 करोड़ से अधिक घरों में डिजिटल सर्विस देती है। जियोएयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर  रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुंचना है।“ 

2 जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी मुकेश अंबानी ने पेश किया, उन्होंने कहा “जैसे-जैसे 5G फोन अधिक किफायती होते जायेंगे, जियो के नेटवर्क पर 5G अपनाने की गति बढ़ेगी, जिससे डेटा खपत में और वृद्धि होगी। और जैसे-जैसे अधिक उपयोगकर्ता 5G नेटवर्क की ओर बढ़ेंगे, हमारे 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ती जायेगी। इससे जियो भारत में 20 करोड़ से अधिक 2G उपयोगकर्ताओं को जियो के 4G परिवार में शामिल करने की स्थिति में होगा।

Share this:

Latest Updates