Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रोनिक लीवर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार के परिजनों को झरिया विधायक ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक

क्रोनिक लीवर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार के परिजनों को झरिया विधायक ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक

Dhanbad news : झरिया विधानसभा अंतर्गत तीसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार दीपक दुबे जो की असाध्य रोग (क्रोनिक लीवर बीमारी) से ग्रस्त हैं। उनका इलाज दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है। दीपक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई समाज सेवियों ने अपना योगदान भी दिया, लेकिन खर्च इतना ज्यादा था कि बीमार दीपक के परिजन पूरी रकम जुटने मे परेशान दिखे। हालांकी मामले की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह शुक्रवार को दीपक के चांदकुईया कॉलोनी स्थित आवास पहुंच कर उनके माता जी को एक लाख का चेक सौंपा। इसके लिए दीपक के परिजनों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का आभार जताया। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख की सहायता राशि दीपक के उपचार हेतु प्राप्त हुआ है, विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास कर उपचार के लिए सहायता राशि जुटाने की कोशिश की जा रही है, आशा है दीपक जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच उपस्थित हों। विदित हो की दीपक दुबे का उपचार नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मुख्य रूप से रामकृष्ण पाठक, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates