Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शराब दुकान में चोरी शक के घेरे मे 

शराब दुकान में चोरी शक के घेरे मे 

Dhanbad news : झरिया कतरास मोड़ स्थित विदेशी शराब की दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे लगभग 62 हजार नगद रुपए चोरी कर फरार हो गया। घटना की  सूचना शुक्रवार की सुबह मिली। जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा। तो देखा कि वेंटीलेटर टूटा हुआ है। और काउंटर में रखा पैसा गायब है। चोरी की घटना की सूचना सुरक्षा गार्ड देने वाले एजेंसी  फ्रंटलाइन को दिया गया। सूचना के बाद फ्रंटलाइन एजेंसी के प्रतिनिधि पवन सिंह घटना की जांच कर कहा कि वेंटीलेटर से घुसकर गल्ला से केश निकालने की शिकायत की है। दूसरी ओर वेंटिलेटर देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोइ बच्चा उसमें प्रवेश नहीं कर सकता। ऐसे में दुकानदारो की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता। पूर्व में भी इस दुकान में चोरी की घटना घट चुकी है। ऑडिट में कुछ गड़बड़ी थी। उसी का मिलान करने को लेकर चोरी का रूप दिया जा रहा है। जो की जांच का विषय है। झरिया थाना में शिकायत दर्ज कराएंगे।

वही सेल्समेन ने बताया कि रात्रि को दुकान बंद कर चले गए थे। गुरुवार को 124570 शराब की बिक्री हुई थी। जिसेमें पॉश मशीन में 71990 बाकी बचे नगद 52574 काउंटर रखा हुआ था।  52574 हज़ार की चोरी हुई है। उत्पाद विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारी जॉय हेम्ब्रम ने बताया कि शराब दुकान पहुंच कर जांच किया। खाता व नकदी से मिलान किया गया। करीब 62 हजार रुपये नगदी का अंतर था। जिस्की भरपाई दुकानदार व सुरक्षा एजेंसी  देने की बात कही।

Share this:

Latest Updates