Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जल्द हाईटेक बनेंगे झारखंड के सात पुलिस स्टेशन, होगी अभेद सुरक्षा, जानें कौन-कौन थाने हैं इसमें शामिल

जल्द हाईटेक बनेंगे झारखंड के सात पुलिस स्टेशन, होगी अभेद सुरक्षा, जानें कौन-कौन थाने हैं इसमें शामिल

झारखंड पुलिस जवानों को आधुनिक हथियार और तकनीक से लैस करने के लिए किलाबंद थानों का निर्माण किया जायेगा। राज्य में 7 फोर्टिफाइड थानों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से किया जा रहा है। इसके लिये निविदा की प्रकिया चल रही है। निविदा प्रकिया पूरी होने के बाद जल्द ही इसका निर्माण कराया जायेगा। इन थानों में किले की तर्ज पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि फोर्टिफाइड थानों में विशेष तरह के इंतजाम किए गए हैं।

कम्यूनिकेशन टूल भी लगेगा इन थानों में

इन थानों में मॉर्डन कम्यूनिकेशन टूल लगाया जाएगा। इन थानों को सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए बनाया जा रहा है। सिमडेगा, जामताड़ा, धनबाद और रांची में सात थानों का निर्माण कराया जायेगा। सिमडेगा जिले के ओरगा, जामाताड़ा जिले के बागडेहरी, रांची के बरियातू और नगड़ी, धनबाद जिले के मनिडीह और हरिहरपुर और बोकारो जिले के सेक्टर- 4 थाना फोर्टिफाइड थाना बनाया जायेगा। सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए थानों को फोर्टिफाइड (किलाबंद) की तर्ज पर बनाया जाना है।

35.48 करोड़ की लागत आएगी

सिमडेगा, जामताड़ा, रांची, बोकारो और धनबाद में बनने वाले इस किलाबंद थाने के निर्माण में 35.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। झारखंड पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन इन थानों का निर्माण कर रही है। साल भर में इन थानों का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates