Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

23 अप्रैल 2022 : आज बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव, आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

23 अप्रैल 2022 : आज बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव, आपके लिए प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

सकारात्मक सोच को जलाती है ईर्ष्या की आग।

Fire of envy burns positive thinking.

23 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।

1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो भोजपुर में जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन। उनका निधन दिवस उनका विजयोत्सव माना जाता है।

1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।

1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।

2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।

2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

2020 : भारत में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 तक पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे।

आज इनका हुआ  जन्म 

1858 – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ था।

1889 – हिन्दी साहित्यकार जीपी श्रीवास्तव का जन्म हुआ था।

1922 – अमेरिकी लेखक, चित्रकार और अभिनेत्री मार्जोरी कैमरॉन का जन्म हुआ था।

1927 – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था।

आज इनका हुआ निधन

1857 – भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही बाबू कुंवर सिंह का निधन हुआ था।

1926 – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता माधवराव सप्रे का निधन हुआ था।

1973 – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का निधन हुआ था।

1992 – कहानीकार, साहित्यकार सत्यजित राय निर्देशक का निधन हुआ था।

2013 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ था।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates