Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बाढ़ के पानी में कार बही, तीन की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बाढ़ के पानी में कार बही, तीन की मौत

Guntur/ Andhra Pradesh news: आंध प्रदेश में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ में गुंटूर जिले में शनिवार को एक कार बह गयी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा विजयवाड़ा-गुंटुर हाई-वे पर हुआ।

जिला पुलिस ने बताया पेडकाकानी मंडल के उप्पलापाडु के पास एक कार स्थानीय पुल को पार करते वक्त बह गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राघवेन्द्र, सात्विक और माणिक के रूप में हुई है। उप्पलपाडु के निवासी राघवेन्द्र नंबूर मंडल के एक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। राघवेंद्र जिस स्कूल में शिक्षक थे उसी स्कूल में सात्विक और माणिक पढ़ते थे।

भारी बारिश के कारण स्कूल प्रबंधन ने शनिवार सुबह छुट्टी की घोषणा कर दी। इसके बाद स्कूल से लौटते वक्त राघवेन्द्र ने उप्पलपाडु के दो छात्रों को भी कार में बैठा लिया। लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

Share this:

Latest Updates