Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस गैंगस्टर ने झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को दी अंतिम वार्निंग, हश्र बुरा होगा

इस गैंगस्टर ने झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को दी अंतिम वार्निंग, हश्र बुरा होगा

Ranchi news : ताजा घटना में शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के नाम से संचालित फेसबुक से एक वीडियो मैसेज पोस्ट हुआ है। उसमे झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस को धमकी दी गई है। कहा गया है कि उसके किसी भी आदमी को अगर जेल में कुछ होता है तो उनकी खैर नहीं है। यह भी कहा गया है कि यह उसकी ओर से अंतिम वार्निंग है, इसके बाद जो होगा, उसका हश्र बहुत बुरा होगा। 

जारी वीडियो में एके-47, इंसास के साथ दिख रही अमन साहू की तस्वीर

बहरहाल, अमन साहू के नाम से फेसबुक पोस्ट पर झारखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। पोस्ट कहां से और किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। जारी वीडियो में एके-47, इंसास सहित कई हथियार दिखाई दे रहे हैं। उसमें एक आडियो सुनाई दे रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस को धमकी दी जा रही है। वीडियो के बगल में जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू की तस्वीर है। अमन साहू वर्तमान में गिरिडीह जेल में बंद है। 

पुलिस का दावा, मलेशिया से सुनील मीना उर्फ मयंक ने फेसबुक पर किया है पोस्ट

झारखंड के डीजीपी का कहना है कि इस संबंध में मलेशिया से सुनील मीना उर्फ मयंक सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। यह पोस्ट मूल रूप से अमन साहू के भाई आकाश साहू की एनआइए द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड पर लिए जाने के बाद किया गया है। पुलिस पोस्ट का पता लगा रही है। एटीएस इस पर बारीकी से नजर रख रही है।

Share this:

Latest Updates