Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीसीपीए ने भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 05 लाख रुपये का लगाया जुर्माना 

सीसीपीए ने भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 05 लाख रुपये का लगाया जुर्माना 

New Delhi news: केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम के सम्बन्ध में भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी सीसीपीए ने रविवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में दी।

सीसीपीए की अध्यक्षता मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा करते हैं। सीसीपीए ने शंकर आईएएस अकादमी के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया कि शंकर आईएएस अकादमी ने ‘अखिल भारतीय स्तर पर 933 में से 336 चयनित’, ‘शीर्ष 100 में 40 उम्मीदवार’, ‘तमिलनाडु से 42 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें से 37 शंकर आईएएस अकादमी से पढ़े हैं’, ‘भारत में सर्वश्रेष्ठ आईएएस अकादमी’ जैसे भ्रामक दावे किये थे। शंकर आईएएस ने यह नहीं बताया कि इन छात्रों ने कौन से कोर्सेज किये हैं और छात्रों ने इन्हें कब पूरा किया

Share this:

Latest Updates