Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आरजी कर कांड के विरोध में भाजपा विधायक ने की ‘शिक्षारत्न’ सम्मान लौटाने की घोषणा

आरजी कर कांड के विरोध में भाजपा विधायक ने की ‘शिक्षारत्न’ सम्मान लौटाने की घोषणा

Kolkata news : पश्चिम बंगाल में शिक्षक और रंगमंच से जुड़े लोग आरजी कर की घटना के विरोध में राज्य सरकार द्वारा दिये गये सम्मान लौटाने की घोषणा करने लगे हैं। इस सूची में अब दक्षिण कांथी से भाजपा विधायक अरुप कुमार दास का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने शिक्षारत्न पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है।

अरूप को यह पुरस्कार 2011 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में मिला था। वह 2017 में सेवा सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2021 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया और वह विधायक बने। अब उन्होंने घोषणा की है कि वह गुरुवार को कांथी में शिक्षक दिवस समारोह में अपना पुरस्कार लौटा देंगे। अरुप ने कहा वे आरजी कर घटना के विरोध में सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान लौटा देंगे।

Share this:

Latest Updates