Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में दो महिला समेत छह नक्सली ढेर, दो जवान घायल

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में दो महिला समेत छह नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Bijapur news : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ की सीमा पर गुंडाला-करकागुडेम वनक्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो महिला समेत छह नक्सली मारे गये। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। वहीं, दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है।

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राज ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की पहचान कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश और कोटो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादि कोठागुडेम जिले और पिनपाका मंडल करकागुडेम वनक्षेत्र में तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रे-हाउंड्स फोर्स के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। जवानों को भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates