Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोना-चांदी : 24 अप्रैल को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें सोना-चांदी का क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

सोना-चांदी : 24 अप्रैल को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें सोना-चांदी का क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

Gold and Silver Price Today: रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 24 अप्रैल को देश में सोने के भाव में जरा उछाल देखा गया है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49,300 है, जो बीते दिन 49,000 था। यानी 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। 23 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में आज सोना प्रति 10 ग्राम 49,140 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹71,550 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹200की कमी हुई है तो चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम ₹150 की कमी हुई है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 53,450 रुपये है। बीते दिन यह भाव 53,150 रुपये था। यानी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी। लखनऊ में आज का रेट 53,930 है जबकि कल सोने का भाव 53,770 था। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

Share this:

Latest Updates